Tamil actor Abhinay dies: मशहूर एक्टर की हुई मौत, जानें कारण
Tamil actor Abhinay dies: तमिल अभिनेता अभिनय किंगर, जिनकी सबसे चर्चित फिल्म 'थुल्लुवधो इलमई' थी, का 10 नवंबर को लीवर की बीमारी से निधन हो गया।
Tamil actor Abhinay dies: तमिल सिनेमा के अभिनेता अभिनय किंगर जो 2002 में आई फ़िल्म ‘थुल्लुवधो इलमई’ के लिए प्रसिद्ध हुए उनका सोमवार, 10 नवंबर को लीवर की बीमारी से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। 44 वर्षीय अभिनेता लंबे समय से इस बीमारी का इलाज करा रहे थे। उनके परिवार में कोई निकट रिश्तेदार नहीं था, जिसके कारण अंतिम संस्कार की ज़िम्मेदारी तमिल सिनेमा के संगठन नादिगर संगम और केपीवाई बाला को सौंप दी गई।
किराए के घर में हुआ निधन
अभिनय किंगर का निधन कोडम्बक्कम के रंगराजपुरम स्थित एक किराए के घर में हुआ। शुरुआत में मकान मालिक ने अभिनेता के शव को वहां रखने से मना किया था मगर तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष पूची मुरुगन और अभिनेता विजय मुथु के हस्तक्षेप के बाद उन्हें अनुमति मिल गई और शव को घर में रखा गया।
नादिगर संगम की मदद से अंतिम संस्कार
क्योंकि Tamil actor Abhinay के पास कोई नजदीकी परिवार नहीं था, नादिगर संगम और केपीवाई बाला ने उनके अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था की। सिनेमा जगत और प्रशंसकों की तरफ से अभिनेता के असमय निधन पर शोक की लहर है।
32 साल की उम्र में अनुनय सूद का निधन, आखिरी पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
एक दिग्गज अभिनेत्री की संतान
अभिनय किंगर की मां तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री टीपी राधामणि थीं, जिनका 2019 में कैंसर से निधन हो गया था। उनकी मां के निधन के बाद अभिनय किंगर को कई वित्तीय और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
आर्थिक मदद की अपील
इस साल की शुरुआत में अभिनेता का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने अपनी सेहत के बारे में बताया और इलाज के लिए मदद की अपील की थी। वीडियो में अभिनय ने कहा था कि डॉक्टरों ने कहा है कि मेरे पास केवल डेढ़ साल का वक्त बचा है और मुझे नहीं पता कि मैं और कितना जी पाऊँगा।



