पहली बार पहुंची एनएफएल डीएपी की रैक
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

इटावा। इटावा के किसानों के लिए नेशनल फ़र्टिलाइज़र्स लिमिटेड की भारत डीएपी उर्वरक की पहली बार खेप इटावा रेक पॉइंट पर औपचारिक रूप से प्राप्त हुई। यह रेक जिसमें 2761.00 मीट्रिक टन डीएपी है।
यह महत्वपूर्ण उर्वरक खेप पिपावा बंदरगाह से इटावा पहुँची है। इस अवसर पर एक छोटा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जिले के कृषि अधिकारी और स्थानीय थोक विक्रेताओं ने भाग लिया। औपचारिक स्वागत और प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह और इटावा जिला प्रभारी ज्ञान सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ अमजद खान,कृभको क्षेत्र अधिकारी अजय सिंह, पीसीएफ ठेकेदार,सुधीर यादव,निजी ठेकेदार सोनू यादव व राम महेश यादव रेक पॉइंट पर मौजूद रहे।साथ ही साथ जनपद के थोक विक्रेता अनुज कुमार, गणेश अग्रवाल,गौरव जैन, मोनू यादव,अंकित गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह,हनी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
जिला कृषि अधिकारी के साथ पंडित विनय मिश्रा ने नारियल अर्पण कर तथा पुष्प और धूपबत्ती लगाकर का स्वागत किया। इस खेप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे जिले में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और किसानों को बुवाई के समय बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय थोक विक्रेताओं ने भी इस कदम का स्वागत किया है।रेक के सर्वेयर भी मौके पर उपस्थित थे ताकि गुणवत्ता और मात्रा की जाँच सुनिश्चित की जा सके।



