बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

मऊ। खेल निदेशालय, उ0प्र0 तथा उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल 10 नवम्बर, 2025 संपन्न होगा।

उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 03 नवम्बर, 2025 को किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाडियों के उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा अपना आर्शिवचन दिया गया। जिसमें खिलाडियों को अपने खेल के प्रति इमानदारी से मेहनत करते हुए अपने माता पिता एवं देश का नाम रौशन करना इत्यादि शामिल रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 18 मण्डलों से लगभग 306 महिला फुटबाल खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान कुल 04 मैच खेला गया। आज के दिन का पहला मैच बस्ती एवं सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमें बस्ती मण्डल ने स्तुति शानदार 02 गोल के बदौलत 4-0 से मुकाबला को जीत लिया।

आज के दिन का दूसरा मैच प्रयागराज मण्डल एवं अयोध्या मण्डल के मध्य खेला गया। प्रयागराज के खिलाडियों के शानदार प्रर्दशन द्वारा मुकाबले को 9-0 जीत लिया प्रयागराज मण्डल की जेसिका द्वारा 05 गोल किया गया।

आज के दिन का तीसरा मैच मिर्जापुर मण्डल एवं देवीपाटन(गोण्डा) मण्डल ने निक्की ने 04 गोल के बदौलत मुकाबले को 8-0 से जीत लिया।

आज का चौथा मैच आजमगढ मण्डल एवं बरेली मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ मण्डल ने सुनैना के 1 गोल के माध्यम से मुकाबले को 1-0 से जीत लिया।

प्रतियोगिता के दौरान अरशद जमाल चेयरमैन नगर पालिका परिषद, अंजनी पाण्डेय क्षेत्राधिकारी, दिनेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जमाल अर्पण अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ मऊ मो0 आरिफ नजमी, प्रतियोगिता आबजर्वर फुटबाल संघ हाजि मुनौवर अली, सचिव जिला फुटबाल संघ, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, संजय सिंह एवं जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहें। उद्घाटन समारोह का संचालन ओमेन्द्र सिंह जी द्वारा किया गया।

अंत में डी0पी0 सिंह क्रीडाधिकारी द्वारा उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया तथा समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं खेल प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button