सीओ ने छात्रों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जसवंतनगर,इटावा। सीओ आयुषी सिंह ने चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित की कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नए कानून आम नागरिकों को तेज न्याय और बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। छात्रों को इनकी जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि वे समाज में सजग नागरिक की भूमिका निभा सकें।
सीओ आयुषी सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर देते हुए बताया कि अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।इस मौके पर छात्रों ने सीओ से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल भाषा में जवाब दिया।
गोष्ठी में संस्थान के एमडी अनुज मोंटी यादव, डायरेक्टर डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, शुभम वर्मा, कांस्टेबल आलोक, अरविंद, अंशू सचान, महिला आरक्षी दीपक, संजू, गौरव भदौरिया और मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।



