भारत में हर तीसरी मौत का कारण है ये बीमारी
दुनिया में सबसे ज़्यादा जानलेवा बीमारियाँ: भारत में कौन-कौन सी बीमारियाँ मौत का कारण बन रही हैं

Death Causing Disease In India: बीते कई वर्षों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जिनमें जिम में कसरत कर रहे किसी बच्चे, बुजुर्ग या युवक को अचानक हार्ट अटैक आ जाता है और उसकी मौत हो जाती है।
आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक 10 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई, जिसके बाद से हर कोई दहशत में है। अब इस संबंध में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत में होने वाली कुल मौतों में से एक-तिहाई हार्ट अटैक के कारण होती हैं। यानी देश में सबसे ज़्यादा लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं और ये निरंतर जानलेवा होता जा रहा है।
ये बीमारी होती है सबसे ज़्यादा जानलेवा
यह बात भारत के महापंजीयक द्वारा सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे (एसआरएस) के तहत जारी रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गैर-संचारी रोग (एनसीडी) मौतों का सबसे बड़ा कारण हैं, कुल मौतों में से 56.7% मौतें इनके कारण होती हैं। जबकि 23.4% मौतें अन्य बीमारियों के कारण होती हैं।
कितनी मौतें किन बीमारियों के कारण होती हैं? (Death Causing Disease In India)
- भारत में 31% मौतें दिल के दौरे के कारण होती हैं, इसलिए इससे निपटना देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
- 9.3% लोग श्वसन संक्रमण के कारण मर रहे हैं।
- 6.4% मौतों के लिए ट्यूमर जैसी बीमारियाँ ज़िम्मेदार हैं।
- 5.7% मौतें पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियों के कारण दर्ज की गईं।
- 5.3% मौतें पाचन संबंधी बीमारियों के कारण हुईं।
- 4.9% मौतें बुखार जैसी बीमारियों के कारण दर्ज की गईं।
- 3.5% मौतें मधुमेह के कारण हुईं।
- 3% मौतें जननांग संबंधी बीमारियों के कारण हुईं।


