रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन हमला; 4 की मौत, कई घायल

russia drone attack: रूस ने युद्धविराम वार्ता के बीच एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। स्थानीय अफसरों ने बताया है कि इस घातक आक्रमण में चार लोग मारे गए हैं और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रूस-यूक्रेन संघर्ष अपनी चौथी वर्षगांठ के करीब पहुँच रहा है, ऐसे में कीव के सहयोगी देश रूस के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तकाचेंको ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में दो लोग मारे गए और लगभग नौ अन्य घायल हो गए।

हमले से हुआ भारी नुकसान (drone attack russia new update)

यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, इन हमलों के कारण एक गैर-आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई, वही रोकी गई मिसाइलों का मलबा दूसरी इमारत में गिर गया, जिससे आस-पास की इमारतों की खिड़कियों को भारी नुकसान पहुँचा।

रूस की अर्थव्यवस्था को सीधा झटका; यूक्रेन की दुनिया की सबसे बड़ी गैस परियोजना पर ड्रोन हमला

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि राजधानी में विस्फोट हुए हैं और शहर पर बैलिस्टिक हमला हुआ है। इस बीच, त्राल-पूर्वी निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में कार्यवाहक गवर्नर व्लादिस्लाव खवानेंको ने बताया कि रूसी हवाई हमले में दो लोग मारे गए और सात घायल हुए हैं। इस हमले में कई आवासीय भवनों, घरों, दुकानों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुँचा है।

Related Articles

Back to top button