ट्रंप को बड़ा झटका, कनाडा को राहत; 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हुआ रद्द

US Trade Policy: चीन को व्यापार युद्ध में उलझाने के लिए एशिया के दौरे पर निकले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों को अमेरिकी सीनेट में तगड़ा झटका लगा है। सीनेट ने ट्रंप के विरुद्ध एक विज्ञापन से नाराज़ होकर कनाडा पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के उनके अधिकार को रद्द कर दिया है।
एक टीवी विज्ञापन पर विवाद के बाद ट्रंप ने टैरिफ बढ़ा दिया था। डोनाल्ड ने विज्ञापन को ‘शत्रुतापूर्ण कदम’ बताते हुए यह फैसला लिया था, जिसे अब सीनेट ने रद्द कर दिया है। अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को इस प्रस्ताव पर मतदान किया। ट्रंप के विरोध में 50 के मुकाबले 46 मतों से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के चार सीनेटरों ने ट्रंप के अधिकार को कम करने के लिए डेमोक्रेट्स के साथ हाथ मिला लिया है।
डेमोक्रेटिक सीनेटर टिम केन ने सीनेट में इस प्रस्ताव को फिर से पेश किया था। उन्होंने कहा कि कनाडा पर टैरिफ लगाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (IEEPA) का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। इन टैरिफ (US Trade Policy) के नकारात्मक परिणाम कनाडा के साथ हमारे मज़बूत संबंधों को तोड़ रहे हैं। इससे पहले, सीनेट ने ब्राज़ील पर टैरिफ लगाने के ट्रंप के अधिकार को चुनौती देने वाले एक प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी थी।
ये चार रिपब्लिकन सीनेटर अड़े रहे…
ट्रंप की पार्टी के चार सीनेटरों ने ट्रंप का विरोध किया है। सुज़ैन कॉलिन्स (मेन), मिच मैककोनेल (केंटकी), लिसा मुर्कोव्स्की (अलास्का) और रैंड पॉल (केंटकी) ने ट्रंप के प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया। यह प्रस्ताव इसलिए पारित हुआ क्योंकि इन सीनेटरों ने ट्रंप के ख़िलाफ़ रुख़ अपनाया था।
Trump Tariff Update: टैरिफ के खेल में भारत ने ट्रंप को कैसे दी मात
इस घटना ने ये स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी व्यापार नीतियों पर ट्रंप के रुख़ को उनकी ही पार्टी के भीतर से चुनौती मिल रही है। ट्रंप ने कनाडा द्वारा उनकी व्यापार नीतियों की आलोचना करने वाले एक टीवी विज्ञापन के प्रसारण के जवाब में ये अतिरिक्त टैरिफ़ बढ़ाने का फ़ैसला किया था। अब यह उन्हें फिर से परेशान कर रहा है।



