हाईवे पर बाइक फिसली मां-बेटा और पत्नी घायल

बारिश के चलते हाईवे पर फिसली थी बाइक

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के सामने बाइक पर सवार मां बेटा व पत्नी बारिश में बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए।क्षेत्र के बीबामऊ गांव रहने वाले गौरव पुत्र छत्रपाल उम्र करीब 30 वर्ष अपनी 57 वर्षीय मां उर्मिला देवी और पत्नी शालू उम्र 28 वर्ष के साथ नगर बाजार से सामान खरीद कर अपने घर वापस बाइक से लौट रहे थे।

जैसे ही तीनों लोग हाईवे पर कुरसेना के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी सड़क पर पड़ी मिट्टी और मौरंग पर बारिश का पानी जम जाने के कारण बाइक फिसल गई जिससे संतुलन बिगड़ने से तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी धीरेन्द्र प्रताप सिंह व पायलट विजय वीर यादव ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल रेफर करा ले गए।

Related Articles

Back to top button