100 वर्ष पूर्ण: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शताब्दी वर्ष
शस्त्र पूजन कर स्वयंसेवकों ने किया लघु पथ संचलन

भरथना,इटावा। राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन करके शताब्दी वर्ष मनाया। शस्त्र पूजन उपरान्त स्वयंसेवकों ने मुहल्ला मोतीगंज में लघु पथ संचलन भी किया।
गुरूवार को कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष मनाया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व ध्वज प्रणाम करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। साथ ही स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन भी किया।

इस मौके पर सह जिला कार्यवाह अमित मिश्रा ने कहा कि आज विजयादशमी पर संघ ने राष्ट्रसेवा,समाजसेवा,धर्म तथा संस्कृति उत्थान में कार्य करते हुए 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर ली है। साथ ही अन्य स्वयंसेवकों ने भी अपने-अपने सम्बोधन से संघ की नीतियों-रीतियों पर प्रकाश डाला।
तदुपरान्त स्वयंसेवकों ने मुहल्ला मोतीगंज में लघु पथ संचलन भी किया। इस दौरान नगर संघचालक डा. उमाशंकर गुप्ता,विभाग प्रचार प्रमुख विनोद यादव एड.,ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर,हरिओम दुबे,अनूप जाटव,जयदीप त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता,विशाल,गौरव, शिवेन्द्र,देवांशु,रजत,शिवम, गौरव तिवारी,भरत,अरूण बघेल,पंकज दुबे,हरियोगेन्द्र तिवारी,नीलू पाण्डेय,अटल कौशल,आनन्द कौशल सहित कई स्वयंसेवकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



