कॉफी के लिए दुनिया भर में मशहूर ये देश बड़ी मुसीबत में, इस साल की सबसे बड़ी आपदा का करेगा सामना

Hurricane melissa today: दुनिया भर में अपनी जबरदस्त कॉफी के लिए मशहूर कैरेबियाई देश जमैका इस समय एक बड़े संकट से जूझ रहा है। सन् 2025 का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली तूफान देश की ओर बढ़ रहा है। ‘मेलिसा’ नाम का यह तूफ़ान श्रेणी 5 का है, यानी विनाशकारी है और अब तक इस तूफ़ान ने तीन लोगों की जान ले ली है। इतना ही नहीं, इस तूफ़ान ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। हैती और डोमिनिकन गणराज्य में 4 लोगों की जान जा चुकी है।

इन देशों में हज़ारों घरों की बिजली गुल हो गई है। पेड़ गिर गए हैं। अमेरिकी मौसम सेवा ने इस तूफ़ान को विनाशकारी और जानलेवा बताया है।

तेज़ी से बढ़ता कहर

तूफ़ान मेलिसा इस समय (Hurricane melissa today) किंग्स्टन से लगभग 150 मील दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसकी हवाएँ 175 मील प्रति घंटे (करीब 282 किमी/घंटा) की रफ़्तार से चल रही हैं, जिससे यह इस साल पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली तूफ़ान बन गया है। मौसम सेवा के अनुसार, मंगलवार सुबह तक इसके और तेज़ होने की उम्मीद है।

Pakistan tomato price: तालिबान से पंगा लेना पड़ा महंगा, पाक में मचा बवाल

उपग्रह से ली गई तस्वीरों में तूफ़ान बिल्कुल बज़-सॉ के आकार में दिखाई दे रहा है, जिसके केंद्र में एक आँख है और उसके चारों ओर बादल घूम रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मेलिसा की ताकत कुछ ही घंटों में कई गुना बढ़ गई है।

भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

मेलिसा के कारण देश में निरंतर भारी बारिश, 13 फुट ऊँची लहरें और भूस्खलन होने की आशंका है। कई क्षेत्रों इलाकों में 40 इंच तक बारिश होने की आशंका है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। जमैका के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, 800 से ज़्यादा आश्रय स्थल बनाए गए हैं, जहाँ वर्तमान में अनुमानित 970 लोग रह रहे हैं। सरकार ने तटीय क्षेत्रों के लिए अनिवार्य निकासी आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button