साइबर ठगों के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी रेड, लाल थार समेत कई अहम सबूत बरामद

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए रामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान पर पुलिस ने रेड कर साइबर ठगों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
सूत्रों के अनुसार, साइबर सेल की इन्वेस्टिगेशन के दौरान ठगों का नेटवर्क ट्रेस हुआ, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि ये साइबर ठग पिछले चार महीनों से किराए के मकान में रह रहे थे और लोगों के बैंक खातों से ऑनलाइन ठगी कर मोटी रकम ऐंठ रहे थे।
पुलिस ने मौके से एक लाल रंग की थार गाड़ी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद किए हैं। ठगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि ठगों के नेटवर्क और उनसे जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है।



