सूने घर में चोरी से फैली सनसनी
ग्राम कंचनिया में चोरों ने घटना की दिया अंजाम

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला कंचनियाँ में एक सूने घर से चोरी का मामला सामने आया है। गृहस्वामिनी गीता पत्नी बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके घर से नकदी और चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं।
गीता अपने पति और बच्चों के साथ गत 23 अक्टूबर को मायके जैतपुर गई हुई थी जिसके कारण उनका घर सूना था। जब वे तीन दिन वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने घर से चांदी की पायल व सोने की दो अंगुली समेत नगदी 8 हजार रूपये और सूटकेस चुरा ले गए चोर। चोरी हुए सूटकेस में जरूरी कागजात व अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। गीता ने अपनी शिकायत में अपने देवर और कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।



