अस्पताल की लापरवाही, 5 बच्चों को चढ़ाया गया HIV पॉजिटिव खून

Children Test HIV Positive: झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने का मामला शनिवार को और गंभीर हो गया। अब तक चार और बच्चों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे प्रभावित बच्चों की संख्या बढ़कर पाँच हो गई है।

ये घटना हाईकोर्ट द्वारा मामले की संज्ञान लेने के बाद उजागर हुई। शनिवार को रांची से स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम चाईबासा अस्पताल पहुँची और घटना की जांच शुरू की। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, “सदर अस्पताल के एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र में पिछले एक सप्ताह के भीतर पाँच बच्चों में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। ये बेहद चिंताजनक स्थिति है और जांच जारी है। सभी प्रभावित बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल के ब्लड बैंक से रक्त चढ़ाया गया है।

अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

इस घटना के बाद चाईबासा सदर अस्पताल में रक्त चढ़ाने के लिए आने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब इस गंभीर लापरवाही की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि रक्तदान की प्रक्रिया में क्या खामियाँ रहीं और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार कौन है।

अस्पताल के ब्लड बैंक में हुई इस चूक (Children Test HIV Positive) के कारण बच्चों की जान को खतरा हो सकता है और यह घटना अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करती है। स्थानीय लोग और परिजन अब इस घटना की पूरी जांच की मांग कर रहे हैं।

42 लोगों से भरी बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत

चाईबासा और आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा फिर से बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, यदि ऐसी घटनाएँ निरंतर होती रहीं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द इस मामले में ठोस कार्रवाई करनी होगी ताकि इस तरह की लापरवाही से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button