42 लोगों से भरी बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत

एक स्लीपर बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत, कई घायल। बचाव कार्य जारी।

Kurnool Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जनपद में शुक्रवार सवेरे हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक स्लीपर बस में आग लगने से 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ज़िले के चिन्नातेकुर गाँव के पास हुआ, जब बस एक मोटरसाइकिल से टकराई और उसमें आग लग गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग को काबू कर लिया गया है और अब कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। घटना के बाद से राहत कार्य तेज़ी से जारी है और घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। अब तक बस के जलते हुए अवशेषों से 20 शवों को निकाला जा चुका है, वही 15 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

आग लगने के समय हाईवे पर थी बस

ये बस ‘कालेश्वरम ट्रैवल्स’ कंपनी की थी, जिसमें चालक और सहायक सहित कुल 42 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि आग लगने के समय बस हाईवे पर यात्रा कर रही थी। हादसे के बाद बस में सवार लोग बुरी तरह से फंसे हुए थे, जिससे बचाव कार्य और मुश्किल हो गया।

इस दुर्घटना (Kurnool Bus Fire Accident) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।

‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ गैंग का रोमांचक अंत; मुठभेड़ में 4 ढेर, बिहार चुनाव में रची थी साजिश

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के लिए हर संभव सहायता का वादा किया। नायडू ने कहा कि वे सरकारी अधिकारियों से घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button