दिवाली की असली रोशनी दूसरों की जिंदगी में खुशियां लाना है’- नितीश चौधरी

धम्मौर सुलतानपुर। धम्मौर पुलिस ने गरीब परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया। सोमवार को थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा के नेतृत्व में थाने पर तैनात कांस्टेबल नितीश चौधरी ने असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर मिठाई, पटाखे और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित किया।
साथ ही कांस्टेबल ने सभी को सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान और बच्चों के उल्लास ने दीपावली की शाम को और भी रोशन बना दिया।
पुलिस कांस्टेबल ने कहा कि पुलिस ड्यूटी ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी हमेशा आगे रही है। इस दिवाली पर यह मानवीय पहल समाज के उन वर्गों को जोड़ने की एक कोशिश है जो अक्सर मुख्यधारा से अलग रह जाते हैं। कांस्टेबल नितीश चौधरी ने कहा कि दिवाली की असली रोशनी तभी है जब हम दूसरों की जिंदगी में खुशियां लाकर उजाला कर सकें।



