मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों ने की मुलाकात

ऊँचाहार, रायबरेली। फतेहपुर जिले के रहने वाले चर्चित हरिओम बाल्मीकि की ग्रामीणों ने चोरी के शक में हत्या कर दी थी। मामले में पीड़ित परिवार से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों ने मुलाकात कर सरकार द्वारा की गई कार्यवाई के सम्बंध में जानकारी हासिल की।
शुक्रवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वरिष्ठ अन्वेषक उत्तम प्रकाश व गिरीश कुमार राठौर ने नई बस्ती मजरे ऊंचाहार देहात पहुंचकर मृतक की पत्नी संगीता उर्फ पिंकी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना के सम्बंध में जानकारी हासिल करते हुए।सरकार द्वारा की गई कार्यवाई के सम्बंध में पूछा, जिस पर पिंकी ने सरकार द्वारा की गई मदद व कार्यवाई को संतुष्टपूर्ण बताया।
इस दौरान एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी, कोतवाल अजय कुमार राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



