एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा का जिले में हुआ स्वागत

ऊंचाहार से चलकर रायबरेली शहर पहुँची यात्रा, जगह-जगह पर हुआ स्वागत

रायबरेली। गांधी जयंती के अवसर पर बनारस से शुरु हुई ‘एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा’ बुधवार को रायबरेली शहर पहुँची।अपने संकल्प के साथ बनारस से निकली यात्रा मंगलवार को प्रतापगढ़ कुंडा के रास्ते ऊंचाहार से जिले में प्रवेश की थी, इसके बाद आज यह पदयात्रा जगतपुर होते हुए मुंशीगंज पहुँचीं जहां पर शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। पदयात्री सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट बनारस से चलकर आज रायबरेली पहुँची अन्याय के खिलाफ, सत्य के लिए लड़ने का संकल्प लिया।

आज पदयात्रा राजघाट होते मुंशीगंज पहुँची यात्रा शहर में राणा बेनी माधव के स्मारक पर माल्यार्पण करते हुए शहीद चौक डिग्री कॉलेज पहुँची। इसके बाद कचेहरी रोड होते हुए यात्रा अंबेडकर चौक पहुँची यहां पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा घण्टाघर, कैपरगंज, कहारो के अड्डा, जहानाबाद, स्वराज नगर, रायपुर होते हुए त्रिपुला पहुँचे। यात्रा के दौरान कहारो के अड्डा पर रज्जू खान, मो. हासिम के नेतृत्व में स्वागत किया गया। साथ ही मुंशीगंज में राही ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव उर्फ राजू ने यात्रा का स्वागत किया।

पदयात्रा में शामिल सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने डॉक्टर पारीख की मृत्यु को जन आंदोलनों की क्षति बताया। राजघाट स्थित जिस सर्व सेवा संघ प्रकाशन को सरकार ने अवैध तरीके से बुलडोज कर दिया था। स्वराज इंडिया पार्टी की प्रांतीय नेता अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी को लेकर समाज में जो भ्रम बनाने की कोशिश होती है, उसकी सच्चाई को यह पुस्तक उजागर करती है। किसान नेता पुष्कर पाल के नेतृत्व में पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

रामू दादा ने पदयात्रियों को शुभकामना देते हुए पदयात्रा के उद्देश्यों से एकजुटता प्रकट की। उन्होंने कहा कि सद्भाव, समानता और लोकतंत्र सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की जरूरत हैं। इस यात्रा में देश के 16 प्रदेशों के पदयात्री और सहयोगी शामिल हुए हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के साथी पदयात्री दल में शामिल हैं।

यात्रा में रामधीरज, नंदलाल, अरविंद अंजुम, नंदलाल मास्टर, सिराज अहमद, रमेश दाने, लातूर से आए सोमनाथ रोड़े, अंर्तयामी, अनोखेलाल, ईश्वरचंद्र, विद्याधर, पूर्व सेल्स टैक्स अफसर श्यामधर तिवारी, सतेंद्र सिंह, चेन्नई से आई फ़्लोरिन, गुरुबाई बड़वानी, राजकिशोर, कविता सहित सैकड़ों गांधी अनुयायी पदयात्रा के दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button