हलियापुर के अमितेष सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि

समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

सुल्तानपुर-समाजशास्त्र में कोविड-19 के प्रभाव पर शोध करने वाले तहसील- बल्दीराय-हलियापुर निवासी अमितेष सिंह को 30वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि मिली है।अमितेष सिंह ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने “भारतीय सामाजिक जीवन पर कोविड-19 का प्रभाव: शहरी एवं ग्रामीण सामाजिक जीवन का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य किया। यह शोध कार्य राणा प्रताप पीजी कॉलेज, सुल्तानपुर के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. एम. पी. सिंह बिसेन के निर्देशन में पूर्ण हुआ। इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button