आज़म खान बोले- मैं आज भी नहीं पहचानता रामपुर के सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद मुहिबुल्लाह नदवी पर तंज कसा। पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा —

> “हां, लेकिन मैं उन्हें जानता नहीं था, आज भी नहीं जानता हूँ, शक्ल से भी नहीं पहचानूँगा।”

आज़म खान ने आगे कहा कि सांसद नदवी ने एक पोस्ट डाली थी जिसमें वह खुद, अब्दुल्लाह आज़म और खान एक ही टेबल पर बैठे हैं। इस पर आज़म खान ने कहा —

> “बड़ी शहरों की महफिलों में कौन, कब, कहाँ बैठ जाए, कौन जानता है? हम पब्लिक लाइफ में हैं।”

सांसद नदवी द्वारा जैल को “सुधार गृह” कहे जाने पर आज़म खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी —

> “उनकी अस्मत थी तो उन्होंने ‘सुधार गृह’ कहा। घटिया होते तो घटिया बात कहते। मस्जिद में नमाज़ पढ़ाने वाले हैं, इसलिए ज़ुबान संभाल ली।”

आज़म खान ने यह भी कहा कि सांसद अगर उनसे नाराज़ हैं, तो जैसे बीजेपी और कई लोग नाराज़ हैं, वैसे ही होंगे —

> “लेकिन मैं नहीं सोचता वो खफा हैं, मना लेंगे उन्हें।”

घर में एंट्री के सवाल पर आज़म खान ने साफ कहा —

> “घर में तो किसी की भी एंट्री नहीं है, कुछ दीनी अदब होते हैं, जिसका उन्हें भी और मुझे भी ख्याल रखना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button