बहुजनों के नायक थे कांशीराम : इ.वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ज़िलाध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने सम्पूर्ण जीवन समता मूलक समाज की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई उन्होंने देश के संविधान निर्माता बाबासाहब अंबेडकर के विचारों सिद्धांतो को बढ़ाने के लिए बामसेफ,डीएसएफ़ोर जैसे मजबूत संगठन बनाये।बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का नारा देकर बहुजन समाज के लोगों को जागरूक एवं संगठित करने का कार्य किया।
मान्यवर काशीराम ने नेता जी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में मजबूत गठबंधन किया वह पहली बार इटावा से सांसद चुने गए एवं सन 1993 में उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व सरकार का गठन हुआ।वह दृढ़ निश्चयी एवं दूरदर्शी नेता थे।
बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि कांशी राम ने पचासी फीसदी लोगों को जागरूक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समाज में उपेक्षित लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने का कार्य किया वर्तमान में उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर संकल्प लेकर बहुजन समाज समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।कार्यक्रम का संचालन महासचिव मो.अरशद खान ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, आफताब अहमद रज्जू ख़ान ,चौ.सुरेश निर्मल,शुभम लोहिया,राजेश मौर्य,सुरजीत सिंह,शिवनरायन सोनकर,विनायक सोनकर,श्रवण आजाद,राजीव गौतम,डा.जावेद,भानु प्रकाश पटेल,चंद्रप्रकाश आज़ाद,अभिकल यादव,आशुतोष यादव, राजीव गौतम, अभिषेक यादव,सत्येश गौतम,अरविन्द चौधरी,अरूण प्रताप यादव, नैय्यर इस्लाम,राम नेवाज यादव, गंगासागर यादव आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए।



