शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में छुपा है ये राज, राघव जुयाल ने किया खुलासा

shah rukh khan home mannat: बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एक्टर राघव जुयाल को शो की तैयारियों के दिनों में शाहरुख खान के हैप्पी होम मन्नत जाने का मौका मिला। राघव शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ उनके घर गए थे। अब राघव ने शाहरुख के घर जाने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। राघव ने बताया कि शाहरुख खान की मन्नत में दरवाजे पर एयरपोर्ट जैसा स्कैनर है।

वहीं उन्होंने बताया कि किंग खान के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी मां को बताया कि वो शाहरुख के बंगले पर गए थे। यह बात सुनकर राघव की मां बहुत ज्यादा उत्साहित हो गई थी।

एक मशहूर समाचार चैनल से खास बातचीत में राघव ने बताया कि जब मैं पहली बार मन्नत में गया वहां पर एयरपोर्ट जैसा स्कैनर था। मुझे वह सब झेलना पड़ा क्योंकि उस समय लोग सोचते थे ये आदमी कौन है? क्या कोई काम ढूंढने आया है?

घर में कितने कमरे (king khan home mannat)

राघव जुयाल ने आगे बताया कि मैंने गलती से पूछ लिया कि आर्यन का कमरा कौन सा है? फिर मुझे एहसास हुआ कि यह शाहरुख खान का घर है। यहां आपके कमरे नहीं होते। यहां पूरा फ्लोर आपका होता है। आर्यन हंसा और कहा चलो ऊपर चलते हैं और जाहिर सी बात है कि वह फ्लोर उनका था। हम वहां बैठे और हमने जैम किया और बाद में उसके दोस्तों के साथ डिनर के लिए गए।

AI Generated Actress Tilly Norwood: फिल्म इंडस्ट्री में वर्चुअल एक्ट्रेस की एंट्री से मचा बवाल

जियाल ने आगे बताया कि mannat से बाहर आने के बाद मैंने अपनी मां को फोन करके बताया कि मैं मन्नत गया था। मेरी मम्मी ने उत्साहित होकर पूछा कि मन्नत अंदर से कैसा दिखता है? वहां बाथरूम कैसे हैं? लाइब्रेरी देखी। मैंने अपनी मां को बताया कि मैं वहां ब्रोकर बनकर नहीं गया था।

Related Articles

Back to top button