AI Generated Actress Tilly Norwood: फिल्म इंडस्ट्री में वर्चुअल एक्ट्रेस की एंट्री से मचा बवाल
Ai generated actress tilly norwood: AI आधारित अभिनेत्री Tilly Norwood ने हॉलीवुड में कदम रखते ही बवाल खड़ा कर दिया है। जानें किसने बनाई।

Ai generated actress tilly norwood: जहाँ लाखों कलाकार फिल्म जगत में नाम कमाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, वहीं एक AI अवतार अदाकारा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है।
जानें किस कंपनी बनाया (Virtual actress Tilly Norwood)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Ai generated actress tilly norwood को लंदन स्थित पार्टिकल 6 स्टूडियोज़ की एक नई कंपनी ज़िकोइया ने बनाया है।
कंपनी tilly norwood नाम से एक AI अवतार बनाया है, जिसे हॉलीवुड की पहली Ai निर्मित actress कहा गया है। इसकी घोषणा ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल में की गई। हालाँकि, हॉलीवुड के कलाकार इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।
AI-created celebrity को मिली पहली फिल्म
डच निर्माता एलेन वैन डेर वेल्डेन ने कहा कि एक टैलेंट एजेंसी ने tilly norwood को अपना क्लाइंट बनाया है और वह जल्द ही एक फिल्म भी साइन कर सकती हैं। टिली का अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट है और उनके 33 हज़ार फॉलोअर्स हो चुके हैं। इस अकाउंट पर वह कॉफ़ी पीते, शॉपिंग करते और स्क्रीन टेस्ट की तैयारी करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
इस बीच हॉलीवुड कलाकारों ने टिली नॉरवुड को अभिनेत्री के रूप में स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है। मेलिसा बैरेरा ने इसे गलत बताया है और कलाकारों ने टैलेंट एजेंसी का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। नताशा लियोन ने इसे एक ‘कठोर कदम’ बताया है।
स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि tilly norwood कोई अभिनेत्री नहीं हैं बल्कि पेशेवर अभिनेताओं की अनुमति के बिना बनाया गया एक Ai generated अवतार हैं। टिली को न तो कोई जीवन अनुभव है और न ही उनकी फिल्में देखने वाले दर्शकों में उनकी कोई रुचि है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि AI का आना एक बड़ा तकनीकी कदम है मगर इसका सीधा असर उन कलाकारों पर पड़ रहा है जो भावनाओं, संघर्ष और जुनून से एक्टिंग करते हैं। फिल्मी माहौल के लिए यह वक्त सिर्फ नई तकनीक अपनाने का नहीं बल्कि मानवता को बनाए रखने का भी है।
पैसों की कमी थी तो ये एक्टर बन गया ड्रग तस्कर, 40 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़े जाने पूरा बॉलीवुड हैरान



