city news moradabad: दो वर्षीय बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूब कर हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

city news moradabad: जनपद मुरादाबाद से दिल को चीर देनें वाली खबर सामने आई है। जनपद के सहसपुर गांव जनता इंटर कॉलेज के पीछे ननिहाल में मां के साथ आए 2 साल के मासूम शिफान की बाथरूम में पानीं से भरी बाल्टी में डूब कर मौत हो गई। बदायूं ज़िले के थाना इस्लामनगर इसखेड़ा गांव निवासी मोहम्मद इरफान की मेंहदी हसन के घर ससुराल है।
मोहम्मद इरफान पंजाब के सरन शरीफ कस्बे में रहकर सैलून की दुकान चल रहा है। मोहम्मद इरफान की पत्नी शहरुल 3 माह पहले अपनें दोनों बेटे दो वर्षीय शिफान और अहमद राज़ा को लेकर अपने मायके आकर रहने लगी। शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे शहरुल अपनी मां मुन्नी बेगम और छोटे बेटे अहमद रज़ा के साथ मायके में मकान की ऊपरी मंजिल पर काम कर रही थी।
जानें कैसे घटी घटना (moradabad today news)
नीचे उसका बेटा शिफान अकेला खेल रहा था। इस दौरान शिफान खेलते हुए बाथरूम में जाकर पानीं की टंकी चलने लगा बाथरूम में पहले से ही पानीं से भरी हुई प्लास्टिक की बाल्टी रखी हुई थी। पानीं की टंकी चलाने के दौरान किसी वजह से असंतुलित होकर शिफान अली सर के बल बाल्टी में गिर गया। थोड़ी देर बाद शहरुल के मायके की पड़ोसन बब्बो किसी काम से उनके घर आई।
Etawah crime news: ईंट से सिर कुचल कर प्रदीप की गई थी हत्या
बब्बो की नज़र जैसे ही दरवाज़े खुले हुए बाथरूम में गई। तब बाल्टी में ऊपर की ओर शिफान की दोनों टांगें दिखाई दीं बब्बो के आवाज़ देने पर शिफान की मां और नानी नीचे आ गईं जिन्होंनें बाल्टी में भरे हुए पानीं में डूबे हुए शिफान को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिएं निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिले में हुए इस हादसे के बाद मां बाप व ननिहाल वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। अचानक हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से आसपास के लोग भी गमज़दां हैं। कहते हैं कि, हादसे तो सभी के साथ होते हैं। मगर कुछ हादसे ऐसे होते हैं जो जिंदगी भर गम दे जाते हैं। और उन्हें भुलाकर भी नहीं भुलाया जा सकता।



