दुर्गापूजा में शिविर का आयोजन करके श्रद्धालुओं को दी जा रही मदद

सुलतानपुर/कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा विगत पांचवें वर्ष कटका बाजार में दुर्गापूजा में शिविर का आयोजन चल रहा है इसी कड़ी में जनपद के पंद्रह महाविभूतियों को कुशभवनपुर प्रतिभा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रतापगढ़ अमरजीत मिश्र ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में एम.एस.एम.ई.पी.सी.आई के चेयरमैंन प्रदीप मिश्र रहे उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए बताया कि कटका क्लब जनपद की नहीं प्रदेश की शान है संस्था के द्वारा किया गया कार्य आम जनमानस और मानवता के हित में है ।
संस्था कम समय में जिस प्रकार से प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है वह कबीले तारीफ है। विशिष्ट अतिथि के रूप में धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय ने बताया कि दुर्गा पूजा मुख्य रूप से देवी दुर्गा की राक्षस महिषासुर पर विजय का जश्न मनाने के लिए की जाती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. एक अन्य मान्यता के अनुसार, भगवान राम ने रावण से युद्ध करने से पहले देवी दुर्गा की पूजा की थी।
संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि शिविर लगाने का उद्देश्य मेले में आए दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार से कोई असुविधा न हो रोजाना दर्शनार्थियों के लिए कुछ ना कुछ प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है।राजकुमार मिश्र के द्वारा छोले के प्रसाद कि व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साहित्यकार सर्वेशकांत वर्मा ने किया। कटका क्लब के प्रदेश प्रभारी ऋषभ देव शुक्ला और संरक्षक राजकुमार मिश्र ने आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर अमित मिश्र, अनिल सिंह, अर्पित राय, बृजेंद्र मिश्र, शिवकुमार मिश्र, कथा वाचक शनि मिश्र, विपिन मिश्र, शुभम मिश्र, नफीसा खातून, सुधीर मिश्र, अनमोल अग्रहरि, रवि शंकर पांडेय, आदि लोग उपस्थित रहे।



