भारत से दोस्त का दिखावा कर पुतिन ने पाकिस्तान कर ली ये बड़ी डील
जानिए कैसे रूस-पाक JF-17 डील भारत-रूस रिश्तों पर असर डाल रही है और क्या रूस दोहरा खेल खेल रहा है।

russia pakistan jf-17 deal: भारत और रूस के बीच अब तक बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हालाँकि, इसके बावजूद रूस ने भारत के बार-बार अनुरोध को नज़रअंदाज़ करते हुए, पाकिस्तान को JF-17 लड़ाकू विमान के इंजन देने का फैसला किया है। JF-17 के लिए यह इंजन चीन द्वारा निर्मित किया जाता है। हालाँकि, इसका उत्पादन रूस पर निर्भर करता है।
पुतिन पाक को देंगे इंजन (russia pak JF 17 agreement)
डिफेंस सिक्योरिटी एशिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत लंबे समय से रूस से अनुरोध या आग्रह कर रहा था कि वह पाकिस्तान को यह इंजन न दे। हालाँकि, मास्को ने भारत के इस अनुरोध को नज़रअंदाज़ कर दिया है।
बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से आएं; क्या पाकिस्तान का अंत शुरू
पाकिस्तानी वायु सेना अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए चीन की मदद लेती है। JF-17 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। अब पाकिस्तान ब्लॉक III बनाने की कोशिश कर रहा है। उनके पास पहले से ही ब्लॉक I और ब्लॉक II हैं, लेकिन इन्हें अपेक्षाकृत कमज़ोर माना जाता है। बता दें कि jf-17 deal से russia और pakistan और करीब आ सकते हैं।
क्या रूस दोहरा खेल नहीं खेल रहा (russia pak Relation)
एक ओर रूस भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश कर रहा है और अब वह पाकिस्तान के साथ भी हाथ मिला रहा है। क्या यह दोहरा खेल नहीं है? दरअसल, पुतिन ने भारत के अनुरोध को ठुकराकर यह संकेत दिया है कि वे दोहरा खेल खेल रहे हैं।
hanuman statue usa: अब अमेरिका को हनुमान मूर्ति पर भी आपत्ति, कही बुरी बात
चीन के साथ भारत के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। हालाँकि, चीन और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बहुत मज़बूत हैं। पाकिस्तानी सेना के ज़्यादातर हथियार और विमान चीन पर निर्भर हैं।



