death penalty in saudi: सऊदी अरब में खून की होली, मौत की सज़ा का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

death penalty in saudi: सऊदी अरब के बादशाह किंग मोहम्मद बिन सलमान भले ही दुनिया भर में अपने देश की सुधारात्मक छवि प्रस्तुत कर रहे हों, लेकिन आंकड़े कुछ अलग ही सच बयान कर रहे हैं। मानवाधिकारों के उल्लंघन (human rights violation) के लिए सऊदी अरब पहले भी आलोचना का शिकार रहा है और अब नए आंकड़े भी उसी की पुष्टि कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सऊदी अरब ने एक साल में दी गई फांसी की संख्या का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष अब तक 340 व्यक्तियों को मृत्युदंड दिया जा चुका है।

ये नया डेटा तब सामने आया जब सऊदी अफसरों ने सोमवार को तीन लोगों को मौत की सजा देने की जानकारी दी। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार, हत्या के अपराध में दोषी पाए जाने के बाद मक्का में तीन व्यक्तियों को फांसी दी गई। साल 2024 में सऊदी अरब में 338 लोगों को फांसी दी गई थी, जो तब का रिकॉर्ड था, मगर अब नए आंकड़ों ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, एमनेस्टी (Amnesty International) के बीते वर्ष के आंकड़े, अन्य मानवाधिकार संगठनों जैसे अल्क्स्ट (Alqst), एमनेस्टी इंटरनेशनल और रिप्रीव (Reprieve) के आंकड़ों से कुछ कम हैं, जिनके मुताबिक, 2023 में सऊदी अरब में 345 लोगों को फांसी दी गई थी।

ब्रिटेन स्थित संगठन अल्क्स्ट (Alqst) की एक्टिविस्ट नादीन अब्दुलअजीज ने ‘मिडिल ईस्ट आई’ से बातचीत में कहा, “यह तथ्य कि सऊदी अधिकारी पिछले साल के रिकॉर्ड को पार करने की तैयारी कर रहे हैं, ये बताता है कि सऊदी अरब जीवन के अधिकार को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों और नागरिक समाज द्वारा बार-बार किए गए अनुरोधों की उपेक्षा है।”

सिडनी बीच पर फायरिंग करने वाले शैतान पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचे

उन्होंने आगे कहा, “सऊदी अरब में मृत्युदंड बिना उचित मुकदमे के दिए गए, लोगों को यातनाएं दी गईं और उनसे जबरन कबूलनामा लिया गया। फांसी पाने वालों में कई ऐसे भी लोग थे जो जुर्म के वक्त किशोर थे।”

ये जुर्म किया तो लटा दिया जाती है फांसी पर

अरब देश (Middle East news) ड्रग्स से संबंधित मामलों में दोषी पाए गए व्यक्तियों को फांसी पर चढ़ा देता है। इस वर्ष दी गई फांसियों में से अधिकांश (232) ड्रग्स के मामलों से जुड़ी थीं। कई अन्य व्यक्तियों को आतंकवाद के आरोपों में मृत्युदंड दिया गया, जिनमें से कुछ सऊदी अरब की आतंकवाद की परिभाषा के तहत आते थे।

Related Articles

Back to top button