tvk vijay rally stampede karur: जानें पुलिस ने भगदड़ पर क्या कहा
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता थलपति विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 38 लोगों की मौत और 95 घायल। जानिए पुलिस क्या कहती है, मुआवजे की घोषणा और आगे की कार्रवाई।

tvk vijay rally stampede karur: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता थलपति विजय द्वारा आयोजित एक रैली में मची भगदड़ में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 95 घायल हो गए।
हादसे पर क्या बोली पुलिस (Deadly crowd crush at TVK rally in Karur)
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमिलनाडु के पुलिस अधिकारी जी. वेंकटरमन ने कहा कि आयोजकों को 10,000 लोगों के आने की उम्मीद थी मगर लगभग 27,000 लोग ही पहुँचे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा की थी कि थलपति विजय दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुँच जाएँगे, जिसके कारण भारी भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें- Ladakh News in Hindi: लद्दाख में अशांति, जानें कारण और मांगे
रिपोर्ट्स के अनुसार, लोग सवेरे 11 बजे से ही पहुँचने लगे थे, वही थलपति विजय शाम 7:40 बजे पहुँचे। चिलचिलाती गर्मी में लोगों को पर्याप्त भोजन और पानी की कमी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि रैली के लिए दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति मांगी गई थी। इस बीच, कार्यक्रम स्थल से प्राप्त वीडियो में हज़ारों लोग एक बड़े प्रचार वाहन के चारों ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिस पर विजय भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मृतकों के परिवारों को कितना मिलेगा मुआवाजा (Compensation for Karur stampede accident)
तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की है कि मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से 10-10 लाख रुपये और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएँगे। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विजय की करूर रैली में हुई भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु सरकार से विस्तृत रिपोर्ट माँगी है। तमिलनाडु सरकार ने भगदड़ की जाँच के लिए तत्काल एक सदस्यीय जाँच आयोग के गठन की घोषणा की है।
राज्य के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी भी tvk vijay की rally stampede karur से बेहद सदमे में हैं। अस्पताल की भयावह स्थिति देखकर उनकी आँखों में आँसू आ गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तमिलनाडु के करूर ज़िले में हुई भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
#WATCH | Karur, Tamil Nadu | Visuals from the spot where a stampede occurred yesterday, during a public event of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay.
As per CM MK Stalin, so far, 39 people have lost their lives in the incident. pic.twitter.com/2B50Wpy56u
— ANI (@ANI) September 28, 2025
वीडिया ANI से साभार।



