यशोदा मेडीसिटी ने यशोदा हाफ मैराथन 3.0 का अनावरण किया, 28 सितंबर को होगा आयोजन

गाजियाबाद, 22 सितंबर 2025। विश्व हृदय दिवस से पहले हृदय स्वास्थ्य और सामुदायिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यशोदा मेडीसिटी ने यशोदा हाफ मैराथन 3.0 – “रन फॉर योर हार्ट” के तीसरे संस्करण का लोगो, टी-शर्ट और मेडल का अनावरण किया। यह मैराथन 28 सितंबर 2025 को सुबह 5:30 बजे से आयोजित होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की, जिनमें श्री दीपक अग्रवाल (आईएएस, प्रबंध निदेशक, नाफेड), श्री अभिनव गोपाल (आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद), श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक (आईएएस, नगर आयुक्त, गाजियाबाद), श्री निमिष पाटिल (आईपीएस, उप पुलिस आयुक्त, ट्रांस-हिंडन), और श्री अतुल वत्स (उपाध्यक्ष, जीडीए) शामिल थे। सभी ने यशोदा मेडीसिटी की नेतृत्व टीम के साथ इस सामुदायिक पहल का शुभारंभ किया।
मैराथन चार श्रेणियों – 21.1 Km, 10 Km, 5 Km और 3 Km – में आयोजित होगी, जिसमें करीब 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह दौड़ यशोदा मेडीसिटी से शुरू होकर एलीवेटेड रोड और राज नगर एक्सटेंशन से होते हुए यशोदा मेडीसिटी पर ही समाप्त होगी। विजेताओं और रनर-अप को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में यशोदा मेडीसिटी के कार्डियोलॉजिस्ट्स ने हृदय रोग, निवारक देखभाल और फिटनेस की अहमियत पर प्रकाश डाला।
यशोदा मेडीसिटी के चेयरमैन व एमडी डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने कहा, “स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है। हमारा ‘रन फॉर योर हार्ट’ अभियान लोगों को रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करता है।”
कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों और विशेषज्ञों ने इसे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया



