Zubeen Garg funeral: गुवाहाटी की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

मशहूर असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दर्दनाक मौत। फैंस सदमे में, पूरे असम में मातम का माहौल।

Zubeen Garg funeral: 19 सितंबर को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफ़ॉर्म करने के लिए सिंगापुर गए ज़ुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई मौत ने लाखों दिल तोड़ दिए। किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा उनकी आखिरी साबित होगी।

सिंगापुर में समुद्र के भीतर की खूबसूरती देखने निकले ज़ुबीन गर्ग की ज़िंदगी एक पल में थम गई। सूत्रों के अनुसार, पहली डाइव के दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट पहनी थी। लेकिन दूसरी बार उन्होंने जैकेट हटा दी, क्योंकि वो अटपटा महसूस कर रहे थे। इसी दौरान यह दुखद हादसा (What is the reason of Zubeen Garg’s death?) हुआ। सिंगापुर प्रशासन ने अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

गुवाहाटी में उमड़ा जनसैलाब

रविवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया, तो एयरपोर्ट सन्नाटे में डूबा हुआ था। वहां मौजूद लोग अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। एयरपोर्ट स्टाफ, यात्री और ज़ुबीन के प्रशंसक रनवे के पास जमा हो गए थे।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस क्वीन ने 30 रुपये रोज की नौकरी से की थी शुरुआत, अब है नेशनल आइकन!

गानों के साथ विदाई

गुवाहाटी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हज़ारों लोग अपने चहेते गायक को अंतिम विदाई (Zubeen Garg funeral) देने पहुंचे। युवा छात्र से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई उनके गाने गाकर उन्हें याद कर रहा था। मोबाइल कैमरों की फ्लैशलाइट्स और आंखों के आंसुओं ने माहौल को भावुक बना दिया।

ये भी पढ़ें- karishma sharma news: एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी, ट्रेन से कूदने की बात कही

सीएम ने भी साझा किया दर्द

असम के चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें ज़ुबीन के प्रशंसक भारी संख्या में एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “ज़ुबीन सिर्फ गायक नहीं, असम की आत्मा थे। उनका जाना व्यक्तिगत क्षति जैसा है।”

 

Related Articles

Back to top button