पीड़ित फौजिया ने एसपी से लगाई गुहार, मेरे पति को फर्जी तरिके से फसा रही पुलिस

गदागंज पुलिस पर महिला का गंभीर आरोप, घर आकर गालियां देकर फर्जी मुकदमे और बुलडोजर की धमकी

रायबरेली। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना गांव की रहने वाली फौजिया पत्नी तव्वाब ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय, सिपाही अवधेश सिंह और जिला बदर अपराधी अकबाल तुहेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फौजिया ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को शाम करीब 7 बजे वह घर पर अकेली थीं, क्योंकि उनके पति तव्वाब पिछले 6 महीनों से बाहर शहर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस दौरान चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय और सिपाही अवधेश सिंह ग्राम प्रधान के इशारे पर उनके घर पहुंचे और गंदी गालियां देकर अभद्रता की।

फौजिया के अनुसार, यह सिलसिला आये दिन चल रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया। कैमरे लगने के बाद भी पुलिस घर के बाहर से ही गालियां देती रही, l उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पति, पुलिसकर्मी और दबंग अकबाल तुहेल मिलकर उनके पति को फर्जी मुकदमों में फंसाने, एनकाउंटर कराने और घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। फौजिया ने दावा किया कि इसी साजिश के तहत गांव की एक लड़की से फर्जी एप्लीकेशन दिलवाकर उनके भतीजे मिनहाज और अन्य परिजनों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें अब उनके पति का नाम जोड़ने की कोशिश हो रही है।

प्रार्थना पत्र में फौजिया ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button