नई सोच नया दल संगठन की बैठक संपन्न
संगठन का उद्देश्य लोगों को मदद करना है : अभितोष मिश्रा

रायबरेली। परिवार हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है यह कहना है रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभी गांव के रहने वाले अभितोष मिश्रा का जिन्होंने अपने परिवार व समाज के साथ युवा पीढ़ी को एक नई दिशा देने के लिए “नई सोच नया दल “नामक एक संगठन शुरू किया है.
इस संगठन की शुरुआत उन्होंने अपने गृह जनपद रायबरेली से की है इस दौरान हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित न्यू नरेश स्वीट हाउस में अपने गांव के संभ्रांत व्यक्तियों युवाओं एवं अपने शुभ चिंतकों के साथ पहुंच कर केक काटा साथ ही उन्होंने एक संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया था जिसमें लखनऊ से पहुंचे सिंगर सौरभ सिंह ने देश भक्ति गानों से समां बांध दिया जिससे मौजूद लोगों ने खूब इंजॉय किया।
आपको बताते चलें कि 14 सितंबर को रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित न्यू नरेश स्वीट हाउस परिसर में नई सोच नया दल के संगठन के नेतृत्व करता अभितोष मिश्रा ने कहा की यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ युवाओं बुजुर्गों की हर संभव मदद करना है यदि कोई भी किसी परेशानी में है तो या संगठन उन लोगों को यथा संभव मदद करेगा इस दौरान कार्यक्रम में सौरभ पाण्डेय, डा राम कुमार मिश्रा विष्णु मिश्रा,आलोक दीक्षित,सावित्री मिश्रा,बबलू,प्रशांत दीक्षित,संदीप पाठक, सहित अन्य संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे.



