नगर पंचायत महराजगंज में केक काटकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

महराजगंज, रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और देश की तरक्की की कामना की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।”भाजपा जिला महामंत्री सरोज गौतम ने कहा, मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए जो योजनाएं चलाई हैं, उनका लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है।

देश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।”मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हम सभी उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”इस मौके पर रवितोष त्रिपाठी , दुष्यंतशुक्ला , फूलचंद मौर्या राघवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन का जश्न मनाया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास के संकल्प को दोहराया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

महराजगंज, रायबरेली। बीते जुलाई माह में खेत में मेड़ बांधने के विवाद में महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व बचाने आई महिला को भी दबंगों ने मारपीट कर बेहोश करने के बाद सोने का हार, कान का झाला व सोने के कंगन निकालने का मामला सामने आया है। मामले में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के महुआ खेड़ा गुनावर बार्डर की है, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर बरना मजरे गुनावर कमंगरपुर निवासी सियावती पत्नी बाबूलाल ने एससी एसटी न्यायालय में पेश होकर बताया कि बीते 13 जुलाई को समय करीब दो बजे वह अपने खेत में मेड़ बांध रही थी तभी पडोसी किसान छोटे लाल सिंह पुत्र बाबू सिंह, उनका लड़का श्रीकृष्ण सिंह, पोता राकेश सिंह व पोती सरोज कुमारी लाठी डंडे व सरिया से लैस होकर आए और जातिसूचक गालियां देने लगे, मना करने पर मारना शुरू कर दिया चीख पुकार सुनकर पडोस में बने मुर्गी फार्म पर मौजूद आशमा पत्नी खुर्शीद बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उसके सिर पर सरिये से वार कर दिया

जिससे वह बेहोश हो गई, इसी दौरान सरोज ने आशमा के गले से सोने का हार, कान के झाला व कंगन निकाल लिया,पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी ऐलानिया धमकी देते हुए फरार हो गए। महराजगंज पुलिस व पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर भुक्तभोगी महिला ने बीते 22 जुलाई को एससी एसटी न्यायालय में पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

Back to top button