दिल दहला देने वाला! BMW ने ली भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की जान; असल में क्या हुआ
दिल्ली के धौला कुआँ इलाके में BMW हिट एंड रन केस में वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह की मौत।

bmw hit and run case delhi: दिल्ली के धौला कुआँ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में उप सचिव नवजोत सिंह की एक भीषण दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। नवजोत सिंह और उनकी पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी मेट्रो पिलर संख्या 57 के पास यह हादसा हुआ।
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे के समय एक महिला बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी और उसका पति भी उसके साथ था। बीएमडब्ल्यू कार ने नवजोत की बाइक को टक्कर मार (bmw hit and run case delhi) दी, जिसके बाद बाइक पहले डिवाइडर से टकराई और फिर एक बस से जा टकराई। हादसे में अधिकारी नवजोत सिंह और उनकी पत्नी घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
जानें घटना के बाद क्या हुआ (hit and run case)
अधिकारी की बाइक को टक्कर मारने वाली महिला और उसके पति ने घटनास्थल पर एक कैब बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुँचाया, मगर नवजोत सिंह को बचाया नहीं जा सका। उनकी पत्नी की हालत भी गंभीर है। परिवार का आरोप है कि नवजोत को नज़दीकी अस्पताल के बजाय 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- इस भारतीय राज्य में रहते हैं सबसे ज्यादा नेपाली, आपको हिला कर रख देगा आंकड़ा
पुलिस जांच शुरू (bmw hit and run)
नवजोत की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, नवजोत सिंह दिल्ली के हरि नगर के रहने वाले थे और वित्त मंत्रालय में कार्यरत थे। हादसे के बाद पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार जब्त कर ली है। क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँच गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जाँच कर रही है।



