डिंपल यादव के साथ बड़ा विमान हादसा होने से टला, टेकऑफ करने में आई ये खराबी

चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। शनिवार को टेकऑफ के टाइम प्लेन का पहिया नहीं उठा और प्लेन टेकऑफ नहीं कर पाया।
इंडिगो की एस फ्लाइट में समाजवादी पार्टी की नेता एवं अखिलेश यादव की धर्म पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। ये विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरने ही वाली थी। मगर प्लेन रनवे पर ही रुक गया। रनवे पर तेज रफ्तार भरने के बाद भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। जिसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने रनवे के अंतिम छोर से पहले फ्लाइट को रोक दिया।
मीडिया रिपोटरों के अनुसार, विमान सवेरे ग्यारह बजे उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचा था। विमान के रफ्तार भरते ही अजीब सी आवाज सुनाई दी। फ्लाइट को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला, जिस वजह से वो हवा में नहीं उठ सकी।
पार्टी ने एक नेता ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट टेक्निकल फॉल्ट बताकर विमान को चेंज करना पड़ा। प्लेन ने पर्याप्त स्पीड हासिल कर ली थी और टेकऑफ का प्रोसेस शुरू हो चुका था, मगर अचानक प्लेन ऊपर की ओर नहीं उठा। संभावित रूप से तकनीकी खराबी या इंजन की समस्या के कारण ये सब हुआ। कैप्टन ने आनन फानन ब्रेक लगाते हुए प्लेन को रनवे पर ही रोक लिया, जो आखिरी छोर से कुछ मीटर पहले ही रुक गया।



