बाढ़ प्रभावित: मदद को आए जनप्रतिनिधि व समाजसेवी

खाद्यान्न वितरण कर बच्चों को बांटी बिस्कुट- टॉफियां

जसवंतनगर,इटावा। यमुना नदी के बढे जलस्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों की मदद के लिए सामाजिक संगठनों जनप्रतिनिधियों ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से उनका हाल जाना और उनकी मदद की।

जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव के निर्देश पर माँ नारायणी इंटर कॉलेज के एमडी मोहित यादव सन्नी यादव ने कीरतपुर,खंदिया गाँव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के प्रत्येक परिवार को खाद्य सामग्री परिवार को बीच राहत सामग्री और छोटे बच्चों को बिस्किट और टॉफियां मदद के रूप में प्रदान की।राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया और कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह की मदद से उनका हौसला बढ़ा है। मोहित यादव ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि राहत कार्यों को और तेज किया जाए ताकि कोई परिवार बेसहारा न रह सके।

Related Articles

Back to top button