nepal news: सरकार गिरने का खतरा, गठबंधन दलों ने समर्थन छोड़ा; जानें अब तक कितनो ने दिया इस्तीफा

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध पर बवाल, सरकार में उथल-पुथल

nepal news: सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरुद्ध नेपाल में जेनरेशन Z के प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। इस विरोध प्रदर्शन ने नेपाल में सरकार गिरने का संकट पैदा कर दिया है। गृह मंत्री के इस्तीफे के बाद कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने सरकार की भूमिका को लोकतांत्रिक न मानकर सत्तावादी बताते हुए सत्ता से हटने का फैसला किया है।

इस्तीफे के बाद नेपाली कांग्रेस के सांसद ने कहा कि सरकार नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय हिंसा और बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। इसीलिए मैंने सरकार से इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस बीच, नेपाली कांग्रेस ने सत्ता से इस्तीफा दे दिया है और पीएम के इस्तीफे की मांग की है। मुझे पूरी रात नींद नहीं आई। प्रदर्शनकारियों में शामिल 19 निर्दोष युवाओं की हत्या की तस्वीर हमारी आँखों के सामने है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने मांग की कि पीएम इस अत्याचार की ज़िम्मेदारी लें और तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

ये भी पढ़ें- Nepal Gen Z protest: काठमांडू में क्यों भड़के युवा और जानें क्या हैं उनकी मांगे

नेपाल (nepal news) के ललितपुर में मंगलवार सुबह सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर में आग लगा दी गई। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पहले मंत्री के घर पर पथराव किया। फिर मामला और बिगड़ गया और आगजनी की घटना हुई। हालाँकि, प्रशासन ने तुरंत स्थिति पर काबू पा लिया।

नेपाल के गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया

युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल के गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया, मगर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में भी आग लगा दी। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के फैसले और उसके बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने नेपाल सरकार के लिए एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन की सदस्य नेपाली कांग्रेस ने सत्ता छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके चलते पीएम की कुर्सी खतरे में है।

युवा क्यों उतरे सड़कों पर (nepal news)

नेपाल में युवा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए हैं। इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी हुई। इसमें नेपाली पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, गोलियां चलाईं और पानी की बौछारें कीं। अब तक 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह से शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन ने सरकार की नींद उड़ा रखी है। शुरुआत में सरकार ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सख़्त रुख़ अपनाया। पीएम ने कहा कि हम झुकेंगे नहीं, मगर देर रात सरकार ने सोशल मीडिया पर लगी पाबंदी हटा ली, मगर अब प्रदर्शनकारियों ने पीएम के इस्तीफ़े की मांग की है।

Related Articles

Back to top button