साहू चौपाल के जिलाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता एवं सचिव अमर चंद्र साहू बने

सुलतानपुर। साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति “साहू चौपाल ” के जिलाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता एवं जिला सचिव अमर चंद्र साहू बनाये गए। राष्ट्रीय कैबनेट की सहमति के बाद पदाधिकारी की घोषणा की गयी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडबोकेट रामचंद्र गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि सुलतानपुर जिले मे पिछले दिनों हुई बैठक मे सबकी सहमति ली गयी। उसके पश्चात् राष्ट्रीय कमेटी के अनुमोदन के बाद गुरुवार को कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गयी।
संगठन के सभी पदाधिकारियो से उम्मीद है कि नियमो के तहत समाज और संगठन को और मजबूत करने मे सभी का सहयोग रहेगा। समाज की सेवा मे सबका सहयोग मिलेगा। रामचंद्र गुप्ता गुप्ता ने बताया कि जिलाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू,गंगा सागर साहू, जिला महामंत्री मदन चन्द्र साहू ,जिला सचिव अमर चन्द्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता हरीराम साहू, जिला सदस्य श्रीकृष्णा साहू, बजरंगी साहू,छोटे लाल साहू आदि बनाये गए।
नई कमेटी के गठन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर प्रसाद साहू , उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित अजीत गुप्ता, उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी दयाशंकर साहू , राष्ट्रीय सचिव राम सरन साहू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य हौसिला प्रसाद साहू आदि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।



