जहीर अध्यक्ष और सात पदाधिकारी चुने निर्विरोध
जसवंतनगर तहसील लेखपाल संघ के चुनाव सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील जसवंतनगर शाखा का द्विवार्षिक निर्वाचन सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में सभी सात पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और लेखपालों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
चुनाव में जहीर खान को अध्यक्ष, समशेर बहादुर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेहा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक यादव को मंत्री, मंदीप श्रीवास्तव को उपमंत्री, अरुण यादव को कोषाध्यक्ष तथा आकांक्षा मिश्रा को लेखा परीक्षक निर्विरोध चुना गया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनूप यादव और जिला मंत्री अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिया तिवारी, जिला उपमंत्री राहुल गोयल, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण कठेरिया और जिला लेखा परीक्षक सुचिता श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
संघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 11 अगस्त 2026 के पत्र के अनुपालन में तहसील जसवंतनगर शाखा का द्विवार्षिक निर्वाचन संघ के विधान के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। निर्वाचन अधिकारी संजीव यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जहीर खान समेत सभी पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने, लेखपालों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और आपसी समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया।



