सुहेलदेव पार्टी का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन, संगठन और सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा

मऊ। सुहेलदेव पार्टी का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार, 24 अगस्त को मऊ शहर स्थित हिन्दी भवन के सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिम्मेदार पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी दिनों में उसकी भूमिका को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही सामाजिक न्याय, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकार तथा उनकी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

अधिवेशन में समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी की आने वाली राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा पर पदाधिकारी अपने विचार रखे,साथ ही भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की बात कही गई।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह अधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ कार्यकर्ताओं को आगे की दिशा तय करने में मदद करेगा। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सुहेलदेव पार्टी की ओर से राजभर समाज के लोगों, पार्टी समर्थकों और शुभचिंतकों से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। पार्टी का कहना है कि अधिवेशन के जरिए सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को और मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button