मनोज कुमार मिश्र बने ब्लॉक अध्यक्ष

सुलतानपुर-विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा के बीआरसी कार्यालय पर शिक्षा मित्रों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी रामप्रसाद मिश्र व प्रमोद कुमार दूबे की देख-रेख में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, पी.पी. कमैचा ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

गठित कार्यकारिणी में मनोज कुमार मिश्र को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश कुमार पाण्डेय को ब्लॉक महामंत्री, प्रियंका मिश्रा को अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सियाराम गुप्ता व सपना मिश्रा को ब्लॉक संरक्षक, जंग बहादुर यादव को उपमंत्री, संजय यादव, सदानंद दूबे, नन्हेलाल, रामचंद्र को उपाध्यक्ष तथा शिवशंकर मौर्य को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से नामित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वृजेश पाण्डेय व मण्डल अध्यक्ष विजयधर मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में सुमन तिवारी, मीना सिंह, डाली सिंह, सुनीता यादव, सिन्धू मौर्य, अनीता यादव, बबिता तिवारी, प्रतिमा सिंह, इन्दू चौरसिया, शोभावती गुप्ता, अर्चना सिंह, श्याम काली, संगीता, भानुमती यादव, गीता यादव, ज्ञान शंकर पाठक, रंजीत, राम प्यारे, वीरेंद्र यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, जय गोविंद सिंह व रमाकांत तिवारी सहित ब्लॉक के दर्जनों सक्रिय शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा, “जिस विश्वास के साथ साथी शिक्षामित्रों ने सर्वसम्मति से मुझे ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसके लिए सभी का आभारी हूं।”

उन्होंने कहा कि “हमारा पहला लक्ष्य संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना है। शिक्षामित्रों की जो भी समस्याएं हैं, चाहे वह मानदेय की हो या अन्य विभागीय समस्याओं की, उन्हें एकजुट होकर जिला और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और हर शिक्षामित्र के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।”

Related Articles

Back to top button