ओबीसी वर्ग को अवसर अधिकार के पक्षधर थे बीपी मंडल : इ. वीरेंद्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय के पुरोधा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी. पी.मण्डल) की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में एक विचार गोष्ठी आयोजित कर जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि बी.पी.मंडल सामाजिक न्याय एवं पिछड़े वर्ग के अधिकारों के प्रबल पक्षधर थे उन्होंने समाज के वंचित शोषित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान किया।उन्होंने सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को अवसर व प्रतिनिधित्व देने की आवाज उठायी।तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा गठित मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में बीपी मंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में सत्ताईस प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश कर लागू कराया गया साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में भी सत्ताईस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था का सुझाव भी दिया गया था।
विधायक बछरावा श्याम सुंदर भारती ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी.मंडल समाज के प्रत्येक वर्ग के समान अवसर व अधिकारो की आवश्यकता पर बल दिया उनके द्वारा ओबीसी वर्ग के सामाजिक शैक्षिक उत्थान हेतु किये गये कार्य प्रयास प्रेरणादायक हैं।
विचारगोष्ठी में बीपी मंडल के व्यक्तिव कृतित्व पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिश्री लाल चौधरी,सुरेश पासवान,रज्जू ख़ान,हसीन अहमद,गंगासागर यादव,अरुण प्रताप यादव,सुरजीत सिंह,राजेश मौर्य,अरविंद चौधरी आदि अनेकों लोगों ने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इजहार ख़ान,समर बहादुर यादव,सौरभ पासी,नरेंद्र मटीहा,वीरेंद्र बहादुर,मेराज शम्स,राजेंद्र बहादुर यादव,अखिलेश बबलू,बलराज राना,विजय यादव,आकाश बाल्मीकि,अभिकल यादव,रामप्रकाश भारती,देवतादीन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



