हंसमुख, मिलनसार युवा व्यक्तित्व उज्ज्वल पांडेय का असमय निधन

महराजगंज, रायबरेली। अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के चलते कस्बे के हर एक व्यक्ति के हृदय में अपना स्थान बनाने वाले उज्ज्वल पांडेय उर्फ प्रिंशु ने बहुत ही कम उम्र में सबका साथ छोड़ दिया। उनके असमय निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असमय चले जाने से मित्रों, परिजनों और जानने वालों की आंखें नम हो गईं।
प्रिंशु पांडेय अपने सौम्य व्यवहार और सभी से मधुर संबंधों के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों का उनके घर पर तांता लग गया। हर कोई उन्हें याद कर भावुक हो उठा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रिंशु हमेशा मुस्कुराकर सबका दिल जीत लेते थे। उनके जाने से एक हंसमुख मित्र, नेक इंसान और परिवार का एकमात्र सहारा हमेशा के लिए छिन गया। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, विधायक श्याम सुंदर भारती, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, राजाराम त्यागी, काग्रेस नेता सुशील पासी, सुधीर साहू, पवन साहू, विजय वैश्य, कमलेश रस्तोगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, विमल रस्तोगी, सुनील मौर्य, प्रेम जायसवाल, राजेश मिश्रा, शोभनाथ वैश्य, अली अमजद , बाला मौर्या सहित क्षेत्रीय लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
जबरन काट डाला नीम का पेड़ , कोतवाली में हुई शिकायत
ऊँचाहार, रायबरेली। गांव के एक व्यक्ति ने जबरन प्रतिबंधित नीम का पुराना पेड़ काट डाला। जब पेड़ के मालिक ने उसे रोका तो उसने उसे धमकी दी है । पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है ।
प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवादा मजरे सावापुर नेवादा का है । यहां रहने वाले द्वारिका प्रसाद का कहना है कि गांव के बाहर उनके पुरुखों द्वारा लगाया गया नीम का पुराना पेड़ थे । जिसे पड़ोस के गांव किरवाहार निवासी एक व्यक्ति ने बिना उनसे पुछे और बिना परमिट के जबरन काट डाला । इसकी जानकारी मिलने पर जब उसने रोका तो उसको धमकी दी गई । पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है । इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामले की जांच करके मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



