आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण में छात्राओं का बढ़ाया हौसला
पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में मीना मेला का हुआ आयोजन

जसवंतनगर,इटावा। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में बुधवार को मीना मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मीना मंच,करियर गाइडेंस और टीएलएम वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रहा,जिसके तहत प्रशिक्षित छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत तहसीलदार नेहा सचान ने विद्यालय की छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और निडर बनने का संदेश दिया साथ ही मीना का जन्मदिन भी मनाया गया।विकास खंड अधिकारी उदयवीर दुबे ने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को टीएलएम वितरित कर उनकी पढ़ाई को और प्रभावी बनाने का संकल्प दिलाया।
तहसीलदार नेहा सचान ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं से जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।इससे पूर्व छात्राओं ने कई मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम में एडीओ कृषि बलबीर सिंह, प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह शिक्षक विनोद यादव,सरन बाबू,रोहित यादव, फरहतजहां,प्रवेश गोयल आदि मौजूद रहे।



