हाइवे पर हादसों में महिला समेत दो घायल

यूपीयूएमएस ट्रॉमा सेंटर प्रकरण पर विश्वविद्यालय प्रशासन हुआ सख्त

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

पहली घटना में क्षेत्र के ग्राम नगला हुलासी निवासी 80 वर्षीय राम बेटी पत्नी राम नरेश अपने पुत्र अरविंद कुमार के साथ शुक्रवार शाम करीब तीन बजे मोपेड से बाजार जा रही थीं। बताया गया कि राजमार्ग स्थित एक होटल के समीप आगे चल रही कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे उनकी मोपेड कार के दरवाजे से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया,जहां उपचार जारी है। और कार चालक रफूचक्कर हो गया।

वहीँ दूसरी घटना में ग्राम शुकुरुल्लापुर थाना करहल निवासी 18 वर्षीय राजा पुत्र विजय पाल शाम करीब चार बजे बाइक से घर लौट रहा था। कठफोरी के पास हाईवे पर इटावा की ओर से आते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button