करंट लगने से किशोर की मौत: परिवार में कोहराम
ग्राम धनुआं में हादसे से पसरा मातम

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनुआं में बिजली का करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं,किशोर की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धनुआं निवासी प्रमोद कुमार के 16 वर्षीय पुत्र गगन कुमार की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जवान बेटे को खोने के गम में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
महज 16 वर्ष की उम्र में गगन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।



