जुलूस ए मुहम्मदी में राष्ट भक्ति हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे
मुहम्मद साहब के पैदाइशी जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज रहा आकर्षण

भरथना, इटावा। भरथना तहसील कस्बा क्षेत्र में मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के योमे पैदाइश जशन-ए-मिलादुन्नावी के मौके पर बड़ी ज़ामा मस्जिद से शुक्रवार सुबह सात बजे जुलूस ऐ मुहम्मदी नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण को निकाला गया। जुलूस में इस्लामी झंडे और अदभुद झांकियां,घोड़े और इस्लामी झंडों के साथ लहराता भारत का राष्ट्रीय ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में मौजूद मुस्लिम युवाओं।ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर देश भक्ति का जमकर पैगाम दिया।
इस मौके पर युवा असलम मूसानी,बिलाल मूसानी,दिलाशद खां,रहीश वारसी अन्ना,राशिद खान विक्की,राशिद अल्वी, आसिफ अल्वी,कुर्बान, शारिफ,नफीस,कुर्बान, ताहिर खान,सभासद निहालुदीन,गौस मुहम्मद सुक्खी फारूखी,वकील उर्फ लारा,निहाल उर्फ राजू, असफाक,पप्पू सिद्दीकी, सचिन यादव,रजत तिमोरी, ऋषभ यादव रिशु,आदि ने जुलूस में सामिल लोगों को बड़े सम्मान के साथ जल पान नाश्ता कराया।
जुलूस श्री नगर,अनवर गंज,तिलक रोड़,पुराना भरथना से घूमता हुआ जवाहर रोड स्थित बड़ी ज़ामा मस्जिद पर संपन्न हुआ। जुलूस भ्रमण के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों की सदाएं गूंजती रहीं। मौलाना फहीम रज़ा,हाफिज अजीम संभली,हाफिज महमूद चिश्ती,आरिफ सहाब, हा़िफज़ मोनिस अल्वी, हाजी हारून मुसानी, मो.हनीफ आदि ने सपा के दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव,भरथना विधायक राघवेन्द्र गौतम,भरथना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय यादव गुल्लू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव,सभासद निहालुदीन आदि तमाम प्रतिष्ठित समाजसेवियों समेत गणमान्य नागरिकों का स्वागत सम्मान किया।



