बचे हुए चावल को फ्रिज में रखने वाले तुरंत पढ़ें, वरना झेलनी पड़ सकती है भयंकर बीमारी

rice storage tips: चावल हमारी दिनचर्या का हिस्सा हैं। अक्सर रात के खाने में बचा चावल अगली सुबह या दोपहर में खा लिया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या फ्रिज में रखे गए ये चावल लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं? नोएडा की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर स्वाति सिंह ने इस पर अपनी राय दी है।
फ्रिज में खाना कितने समय तक सुरक्षित रहता है?
डॉक्टर स्वाति के अनुसार, सामान्य तौर पर फ्रिज में खाना 24 से 48 घंटे तक सुरक्षित माना जाता है। हालांकि अलग-अलग भोजन के लिए समय अलग हो सकता है। उदाहरण के लिए, दाल और चावल को फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन मांस, मछली या पोल्ट्री को लंबे समय तक स्टोर करना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसके अलावा कटे हुए फल भी जल्दी खराब हो सकते हैं और फूड प्वॉइजनिंग का खतरा बढ़ा सकते हैं।
चावल को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं?
घर में अक्सर चावल ज्यादा बन जाते हैं और अगले दिन के लिए फ्रिज में रख दिए जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि यह सुरक्षित है। आप चाहे चावल कुकर में बनाएं या माइक्रोवेव के लिए निकालें, दोनों ही तरीकों में फ्रिज स्टोर करना ठीक है।
फ्रिज में कितने घंटे तक रह सकते हैं चावल?
रात के बने चावल फ्रिज में 1 से 2 दिन तक रखे जा सकते हैं। खाने से पहले इन्हें अच्छी तरह गर्म करना जरूरी है। चावल को बनने के 3-4 घंटे के भीतर ही फ्रिज में रखना चाहिए। अगर चावल लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रहा, तो फ्रिज में रखकर भी इसे खाना सुरक्षित नहीं है। गर्मियों में चावल जल्दी खराब होते हैं।
सेहत पर असर
अगर चावल लंबे समय तक बाहर रहकर फ्रिज में स्टोर किए जाएं, तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। खासकर Bacillus cereus बैक्टीरिया की वजह से फूड प्वॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कम पेशाब आने को न करें नज़रअंदाज़; शरीर के ये 6 लक्षण हैं बड़ी मुसीबत का इशारा
स्टोर करने का सही तरीका
चावल को फ्रिज में रखने से पहले पूरी तरह ठंडा कर लें। गर्म चावल में नमी बनी रहती है जिससे बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। इसे एयरटाइट डिब्बे या टिफिन में रखें। फ्रिज से निकालते ही तुरंत खा लें और लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न रखें।



