टीम इंडिया को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाला कोच अब मुंबई इंडियंस के खेमे में, रातों-रात हुआ बड़ा ऐलान

Mumbai Indians Coaching Staff 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग सेटअप में बड़ा फेरबदल करते हुए एक नई और मजबूत टीम तैयार की है। नए मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को नया बैटिंग कोच और टी. दिलीप को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

इसके साथ ही न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन को गेंदबाजी कोच और घरेलू क्रिकेट के दिग्गज धवल कुलकर्णी को विकासात्मक गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नए बदलावों से पहले मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। खास बात यह है कि रॉबिन उथप्पा पहली बार किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से जुड़े हैं, जो साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

टी. दिलीप ने तीन खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी

वहीं, भारतीय टीम के साथ तीन बड़े आईसीसी खिताब जीत चुके सफल फील्डिंग कोच टी. दिलीप एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। मिशेल मैक्लेनाघन का मुंबई इंडियंस के साथ पुराना और शानदार नाता रहा है, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी टीम को तीन खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और हाल ही में आईएलटी20 में भी अपनी कोचिंग से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स को चैंपियन बनाया था।

1,431 दिन बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर कुमार, 15 छोड़ इस खास वजह से पहना 78 नंबर

फ्रेंचाइजी के पुराने खिलाड़ी रहे धवल कुलकर्णी को पूरे साल की जिम्मेदारी दी गई है ताकि युवा खिलाड़ियों के टैलेंट को तराशने और उनके विकास के कार्यक्रम में निरंतरता बनी रहे। पोलार्ड के नए कोचिंग स्टाफ के सामने अब सबसे पहली और बड़ी चुनौती दिसंबर में होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयार करने और आगामी सीजन के लिए एक दमदार टीम कॉम्बिनेशन बनाने की होगी।

Related Articles

Back to top button