लापता महिला बस स्टैंड चौराहे पर मिली, दस दिनों से लापता थी महिला

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला खुशहाली से दस दिन पहले लापता हुई 25 वर्षीय महिला को पुलिस ने शनिवार सुबह बस स्टैंड चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

उपनिरीक्षक शिवशंकर ने बताया कि महिला 20 अक्टूबर को घर से बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 25 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह महिला के बस स्टैंड चौराहे के पास खड़े होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बरामद कर लिया। बाद में महिला को उसके पिता सुल्तान सिंह निवासी बाह, जिला आगरा के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button