‘ब्लू व्हेल’ से भी बुरा! आखिर क्या है वो Korean Love Game जिसने 3 बहनों की जान ले ली

Korean Love Game: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी की 9वीं मंजिल से तीन नाबालिग बहनों के कूदकर जान देने की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। पता चला है कि इस घटना की असली वजह बहुत खतरनाक ऑनलाइन गेम कोरियन लव है और इसी गेम की लत ने तीन छोटी बच्चियों की जान ले ली। मंगलवार सुबह लगभग दो बजे तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और बालकनी से कूद गईं। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग जाग गए, और जब वे दौड़े तो देखा कि तीनों खून से लथपथ पड़ी हैं।

“हम कोरियन प्रिंसेस हैं”

पुलिस को मौके पर मिली डायरी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इन बहनों ने लेटर में लिखा था, “सॉरी पापा… हम कोरिया नहीं छोड़ सकतीं। कोरिया हमारी ज़िंदगी है और आप हमें वहां से नहीं निकाल सकते, इसलिए हम यह कदम उठा रही हैं।” जांच के दौरान, ये लड़कियां खुद को इंडियन के बजाय कोरियन प्रिंसेस समझने लगीं। वह गेम से इतनी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने अपना दुख बताने के लिए अपनी डायरी में रोती हुई लड़कियों की तस्वीरें बनाईं।

यह ‘कोरियन लव’ गेम क्या है?

यह सिर्फ़ एंटरटेनमेंट का गेम नहीं है, बल्कि टास्क पर आधारित रोमांटिक गेम है। इसमें प्लेयर को 50 दिनों में 50 टास्क दिए जाते हैं। शुरुआत में, चैटिंग या फ़ोटो शेयर करने जैसे आसान लगने वाले टास्क धीरे-धीरे ज़्यादा पर्सनल और खतरनाक होते जाते हैं। यह गेम K-Pop और K-Drama की पॉपुलैरिटी का फ़ायदा उठाता है, जिससे बच्चों को ऐसा लगता है कि वे किसी मनगढ़ंत कोरियन दुनिया में हैं।

संबंध बनाने से भतीजी ने किया मना तो नाराज हुई बुआ, दे डाली ये खौफनाक सजा

‘ब्लू व्हेल’ जैसे फ़ीचर्स

कई एक्सपर्ट्स ने इस गेम की तुलना रूस के बदनाम ब्लू व्हेल चैलेंज से की है। जैसे ब्लू व्हेल में आखिरी टास्क खुद को नुकसान पहुँचाना या सुसाइड करना था, वैसे ही कोरियन लवर में आखिरी टास्क प्लेयर को मौत के कगार पर पहुँचाने वाला कहा जाता है।

 

Related Articles

Back to top button